Cover Letter Kaise Banaye? – कवर लेटर बनने का तरीका, फॉर्मेट और टेम्पलेट्स!
Table of Contents
कवर लेटर किसी भी फिल्म के ट्रेलर के सामान होता है जिस प्रकार दर्शक फिल्म का ट्रेलर पसंद आने पर ही उसे देखने जाते है, ठीक उसी प्रकार नियोक्ता द्वारा आपको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। जब उसको आपका कवर लेटर या रिज्यूम पसंद आता है। सामान्यतः नियोक्ता द्वारा सिर्फ आपका रिज्यूम माँगा जाता है पर कवर लेटर रिज्यूम के साथ नमक का कार्य करता है, जैसे बिना नमक के भोजन में स्वाद नहीं होता है ठीक उसी प्रकार बिना कवर लेटर के आपका रिज्यूम भी अधूरा ही रहता है। आज हम आपको हमारी इस पोस्ट के माध्यम से कवर लेटर के बारे में संपूर्ण जानकारी तथा एक बेहतरीन कवर लेटर को बनाने के तरीका बताएंगे।
Cover Letter Kya Hota Hai
Covering Letter Ka Hindi Meaning होता है व्याख्या पत्र या प्रावरण पत्र। ऐसा पत्र जो अन्य किसी भी दस्तावेज़ों के साथ अतिरिक्त जानकारी प्रदान के लिए भेजा जाता है। रिज्यूम में हम अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, कौशल आदि को बहुत ही अच्छे ढंग से दर्शाते है, परन्तु रिज्यूम के माध्यम से हम नियोक्ता को इस बारे में जानकारी नहीं दे सकते की हम इस जॉब को क्यों करना चाहते है और नियोक्ता हमे क्यों चयनित करे। इन सब बातों की जानकारी हम कवर लेटर के माध्यम से दे सकते है।
क्या आपने यह पोस्ट पढ़ी: Resume Kaise Banaye? Computer Par Resume Kaise Banaye – जानिए Phone Me Resume Kaise Banaye हिंदी में!
Cover Letter Kaise Banaye
कुछ पंक्तियों में लिखा एक Effective Cover Letter हमारी रोज़गार संभावनाओं को बढ़ा सकता है। एक शानदार कवर लेटर बनाने के लिए आपको नीचे दर्शाये गए Cover Letter Guide की सहायता ले सकते है:
- कवर लेटर एक पेज से अधिक बड़ा नहीं होना चाहिए।
- कवर लेटर हमेशा स्वयं के शब्दों में लिखे तथा किसी और से न लिखवाये। स्वयं के शब्दों में लिखा गया कवर लेटर आपके साक्षात्कार के समय आपको मदद करता है क्योंकि कवर लेटर में प्रयुक्त की गयी भाषा आपके व्यक्तित्व को प्रदर्शित करती है।
- कवर लेटर बनाते समय कॉपी पेस्ट की सहायता कभी नहीं लेना चाहिए।
- हमेशा सही अनुक्रम और सही फॉर्मेट का ही प्रयोग करना चाहिए, यह कवर लेटर को आकर्षित बनाता है।
- कवर लेटर लिखते समय स्पेलिंग और व्याकरण का विशेष ध्यान रखा चाहिए।
- हमेशा जिस नौकरी के लिए आवेदन कर रहे है केवल उससे सम्बन्धित अनुभव और कार्य कौशल को ही प्रदर्शित करें।
कवर लेटर में कम शब्दों में ज्यादा बताने का प्रयास करे परन्तु वाक्यों की अतिशयोक्ति और बहुत बढ़ा-चढ़ा कर न लिखें जिससे पढ़ने वाला ऊब जाये। - Cover Letter Structure अर्थपूर्ण तथा आपकी खूबियों को प्रदर्शित करता हुआ होना चाहिए।
- कवर लेटर को लिखने के पहले आप जिस नौकरी के लिए आवेदन कर रहे है उससे सम्बन्धित कंटेंट की सूची बना ले।
- कवर लेटर में दर्शाएं की आप उस जॉब से सम्बन्धित परेशानियों को कैसे हल कर सकते है।
Covering Letter Format
एक उचित कवर लेटर या Job Application Letter Format के लिए आप नीचे दर्शाये गए Example Of Job Application Letter की सहायता ले सकते है।
Contact Information
- नाम
- पता
- जिला,राज्य तथा पिन कोड
- फोन नंबर
- ईमेल एड्रेस
- दिनांक
Employer Contact Information (यदि आपके पास है तो)
- नाम
- उपाधि
- कंपनी
- पता
- जिला, राज्य तथा पिन कोड
अभिवादन (Salutation)
सम्बोधन (Dear Mr./Ms.) तथा नाम (यदि आपको नाम पता है तो)
जरूर पढ़े: Sarkari Job Ki Vacancy Kaise Dekhe? – यहाँ जाने सभी सरकारी परीक्षा भर्ती की जानकारी!
Body Of Cover Letter
आपके Job Application Letter का मुख्य भाग नियोक्ता जो आपके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसमें अलग-अलग पैराग्राफ के माध्यम से आपको नियोक्ता को भरोसा दिलाना होता है कि आप ही इस नौकरी के लिए सबसे उचित और योग्य उम्मीदवार है। कवर लेटर की बॉडी आकर्षक होना चाहिए, क्योंकि एक अच्छा कवर लेटर आपको साक्षात्कार के लिए चयनित कर सकता है तथा अधिकतर नियोक्ता किसी भी कवर लेटर को पढ़ने में सिर्फ कुछ सेकंड का समय ही लेते है अर्थात आपके पास नियोक्ता को प्रभावित करने के लिए अत्यधिक समय नहीं होता है।
कवर लेटर की बॉडी तीन पैराग्राफ में होती है।
First Paragraph
पत्र के पहले भाग में आप जिस नौकरी के लिए आवेदन कर रहे है उसका विवरण तथा यह जानकारी कहाँ से प्राप्त हुई लिखना है।
Middle Paragraph
कवर लेटर के इस भाग में आपको अपनी योग्यताओं और नौकरी की आवश्यकताओं के बीच कम शब्दों में परन्तु पूर्ण रूप से एक प्रभावी सम्बन्ध दर्शना है। आप एक या दो पैराग्राफ तथा बिंदुओं का उपयोग कर सकते है। Resume Cover Letter Format For Experienced के लिए अपने अनुभव को इस प्रकार लिखें की वह सिर्फ सम्बन्धित नौकरी से ही मिलता जुलता हो।
Final Paragraph
अपने एप्लीकेशन लेटर को इस तरह कन्क्लूड करें कि नियोक्ता सबसे पहले आपको साक्षात्कार के लिए चयनित करें।
Complimentary Close
- Sincerely,
- Signature (Cover Letter For CV PDF के लिए यह आवश्यक नहीं है)
- पूरा नाम
यह पोस्ट भी पढ़े: BPO Kya Hai? BPO Call Center Kya Hai – जानिए BPO Me Job Kaise Kare बेहद आसान शब्दों में!
Good Cover Letter Examples
Cover Letter Template कवर लेटर के फॉर्मेट को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कवर लेटर टेम्पलेट्स का उपयोग किया जाता है। कुछ बेस्ट कवर लेटर टेम्पलेट्स के नाम नीचे दर्शाये गए है:
Concept :- यह एक क्रिएटिव तथा व्यवस्थित Cover Letter Template है।
CRISP :- यह सरल कवर लेटर पारंपरिक तथा क्रिएटिव उद्योगों के लिए एक अच्छा विकल्प है।
Cubic :- यह एक प्रोफेशनल कवर लेटर है तथा इसमें आप अपने व्यक्तित्व के अनुसार फॉन्ट तथा रंग का उपयोग कर सकते है।
Vibes :- यह मॉडर्न तथा बेसिक कवर लेटर है इसमें दिया गया सफेद रिक्त स्थान इसे साफ-सुथरा दिखने में मदद करता है।
Diamond :- यह प्रोफेशनल लुक के साथ एक मॉडर्न कवर लेटर है।
Enfold :- यह मॉडर्न तथा प्रोफेशनल Cover Letter Template कॉर्पोरेट तथा क्रिएटिव दोनों इंडस्ट्रीज़ के लिए उपयोग किया जा सकता है।
Muse :- यह साधारण तथा प्रोफेशनल कवर लेटर किसी भी नियोक्ता को आकर्षित कर सकता है।
Newcast :- यह कवर लेटर एकेडेमिक्स तथा प्रोफेशनल होने के साथ किसी भी सिलेक्शन टीम को आपकी तरफ आकर्षित कर सकता है।
Speculative Cover Letter :- वैकेंसी उपलब्ध नहीं होने पर भी यह कवर लेटर नियोक्ता को आपके बारे में सोचने के लिए मजबूर कर सकता है।
Conclusion:
किसी भी जॉब के लिए अपने कवर लेटर द्वारा नियोक्ता को प्रभावित करना आपके चयन के लिए बहुत ही जरूरी होता है और इस बारे में हमने आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। अगर आपको यह जानकारी पसंद आयी है तो इसे Like ज़रूर करें तथा अपने दोस्तों से शेयर कर उन्हें भी एक शानदार कवर लेटर बनाने में मदद करें।