Mail Merge Kise Kehte Hain? – मेल मर्ज के माध्यम से इस तरह भेजे एक से अधिक लोगों को पत्र!
Table of Contents
अगर आपको एक ही जानकारी या लैटर कई लोगों में Share करना है तो इसके लिए मेल मर्ज का उपयोग किया जा सकता है लेकिन इसके लिए आपको पता होना चाहिए की मेल मर्ज के चरण क्या है। तो आइये जानते है Mail Merge Kise Kehte Hain और मेल मर्ज की विशेषता क्या है।
Mail Merge Kya Hai
Mail Merge एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा किसी पत्र को एक से ज्यादा लोगों को भेजा जा सकता है। यह एक पत्र की तरह ही होता है। जैसे अगर आपको किसी ग्रुप में लैटर शेयर करना है तो आप Mail Merging की मदद ले सकते है इसके द्वारा ऑफ़िस लैटर, निमंत्रण पत्र, व्यक्तिगत पत्र आदि भेजे जा सकते है।
जैसे अगर आपको एक ही लैटर अलग-अलग पते और नाम पर भेजना है तो एक लैटर लिखकर कॉपी और पेस्ट करने में काफी समय लग जाता है, लेकिन यदि आप Ms Word Mail Merge का प्रयोग करते है तो आपका यह काम बहुत ही कम समय में पूर्ण हो जाता है।
Mail Merge Kaise Karte Hain
यदि आप Mail Merge Karna चाहते है तो नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करे। नीचे आपको Mail Merge Ke Steps के द्वारा Mail Merge करने का आसान तरीका बताया गया है।
Step 1: Open Mail Merge
सबसे पहले Word Mail Merge Open करे।
Step 2: Type Letter
आप जो भी लैटर Type करना चाहते है यहाँ पर Type कर लीजिये अगर आपने पहले से ही लैटर Type किया है तो उसे Open करे।
Step 3: Tap On Mailing Option
अब Mailing Tab पर क्लिक करके Start Mail Merge पर क्लिक करे।
Step 4: Step By Step Mail Merge Wizard
Start Mail Merge के Drop Down मेनू में Step By Step Mail Merge Wizard के आप्शन को सिलेक्ट करे।
Step 5: Select Letter
आपको किस तरह का Mail बनाना है उसे सिलेक्ट करे हम Letter को सिलेक्ट करेंगे इसके बाद Next Starting Document पर क्लिक कर दीजिये।
Step 6: Use The Current Document
हमने लैटर को पहले से ही Type करके Save किया हुआ है तो Use The Current Document सिलेक्ट करके Next Select Recipients के आप्शन पर क्लिक कर दीजिये।
Step 7: Type A New List
अब Type A New List को सिलेक्ट करके Create पर क्लिक कर दीजिये।
Step 8: Enter Details
जिन्हें आप लैटर भेज रहे है उनकी जानकारी New Address List में Type कर दीजिये और OK कर दीजिये।
Step 9: Address List
Address List का नाम देकर Save पर क्लिक कर दीजिये।
Step 10: Mail Merge Recipients Dialog Box
अब OK पर क्लिक करे और Mail Merge Recipients Dialog Box को सिलेक्ट करके Next Write Your Letter पर क्लिक करे।
Step 11: Print Recipients Name
जहाँ पर आपको लैटर में प्राप्तकर्ता का नाम प्रिंट करना है वहां क्लिक करे। इसके बाद Right Side में Address Block पर क्लिक कर दीजिये।
Step 12: Next Preview Your Letters
अब Next Preview Your Letters पर क्लिक करे। लैटर को आप Preview भी कर सकते है। इतना हो जाने के बाद Next: Complete The Merge के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिये।
Step 13: Select Option
इसके बाद आपको 2 तरह के ऑप्शन मिलेंगे। प्रिंट करके लैटर प्रिंट किया जा सकता है और सभी लैटर को अलग-अलग देखने के लिए Edit Individual Letters पर क्लिक करके देखे सकते है।
इस तरह आप Mail Merge कर सकते है और कई लोगो को एक साथ लैटर भेज सकते है।
Importance Of Mail Merge
Mail Merge के द्वारा एक Mail एक ही बार में कई लोगों को भेजे जा सकते है। Mail Merge Ka Upyog निमंत्रण पत्र, लेबल और एनवलप बनाने में भी किया जा सकता है।
Conclusion:
तो अब यदि आपको एक ही सूचना विभिन्न व्यक्तियों को भेजना है तो आप Mail Merge के द्वारा यह काम कर सकते है। इससे आपका काम भी आसान हो जाता है। Mail Merge एक बहुत ही अच्छी सुविधा है कम समय में ज्यादा लोगों को सूचना भेजने की। तो दोस्तों यह पोस्ट मेल मर्ज किसे कहते है अपने फ्रैंड्स के साथ भी शेयर करे और पोस्ट पसंद आयी हो तो Like करे धन्यवाद!